Nirbhik Nazar

झारखंड के इस जिले मे निकली 109 पदों पर सरकारी नौकरी, जानिए कहाँ करना है आवेदन

न्यूज डेस्क: झारखंड के हजारीबाग जिला से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिला ग्रामीण विकास एजेंसी, हजारीबाग ने कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन प्रकाशित किया हैं। आप अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रखंड कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, तकनीकी सहायक, लेखाकार सहायता, कंप्यूटर सहायक, ग्राम रोजगार सेवक (ग्राम रोजगार सेवक) के पदों पर भर्ती की जाएगी।

पदों की संख्या : कुल 109 पद।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बी.ई/बी.टेक, बी.कॉम आईटीआई स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएससी कंप्यूटर डिग्री डिप्लोमा एवं समकक्ष योग्यता होना चाहिए।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष एवं अधिक से अधिक 40 वर्ष होना चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20/08/2021

चयन प्रक्रिया : ग्रामीण विकास एजेंसी, हजारीबाग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : UR / OBC के लिए आवेदन शुल्क 100/रुपये। जबकि ST / SC के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

आवेदन के लिए वेबसाइट पोर्टल : https://recruitment.jharkhand.gov.in/

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *