Nirbhik Nazar

हॉकी स्टार वंदना कटारिया पहुंची हरिद्वार, स्वागत मे बजे ढ़ोल नगाड़े, माँ बनाएगी बेटी की पसंद की सब्जी

हरिद्वार: टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हॉकी स्टार वंदना कटारिया डेढ़ वर्ष बाद बुधवार को अपने हरिद्वार पहुंच गई हैं। खेल विभाग ने रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में वंदना कटारिया का सम्मान समारोह होगा। बुधवार को वह जौलीग्रांट एयरपोट पहुंची जहां भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। आपको बता दें कि शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया राज्य ही नही अपितु देश की बेटी है। खेल मंत्री ने वंदना कटारिया को उत्तराखंड का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की थी।

रोशनाबाद सम्मान समारोह के बाद ही वंदना अपने घर जाएंगी। परिजनों ने भी वंदना के आने की खुशी में बैंड-बाजों और ढोल नगाड़ों का इंतजाम किया है। वंदना के घर रोशनाबाद आने को लेकर परिजनों के साथ ही ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। वंदना कटारिया की मां शोरण ने कहा कि बेटी अपने घर डेढ़ वर्ष बाद लौट रही है। वंदना के आगमन पर घर की पूरी तैयारी कर ली है। भारी संख्या में लोगों ने वंदना का स्वागत किया।

वंदना की पसंद की सब्जी बनेगी

हॉकी स्टार वंदना कटारिया को आलू और टमाटर की सब्जी बेहद पसंद है। वंदना की मां शोरण ने बताया कि बेटी के लिए खुद आलू और टमाटर की सब्जी बनाएंगी। बहुत समय बाद बेटी घर आ रही है। परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *