Nirbhik Nazar

टोक्यो ओलिंपिक में भारत का झण्डा बुलंद करके झारखंड पहुंची सलीमा टेटे और निक्की, सीएम से मिलेगा 50-50 लाख का चेक

रांची: टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी व झारखंड की दोनों बेटियां सलीमा टेटे व निक्की प्रधान झारखंड पहुंच गई हैं। रांची के बिरसा मुंडा एरपोर्ट पर खेल मंत्री हफीजुल हसन ने उनका स्वागत किया। वहीं, एयरपोर्ट पर एक ऐसा भी पल आया। जब सलीमा टेटे की मां उन्हें गले लगाते वक्त भावुक हो गईं। यहां से वे दोनों प्रोजेक्ट भवन जाएंगी। जहां सीएम हेमंत सोरेन उन्हें सम्मानित करेंगे और 50-50 लाख रुपये का चेक सौंपेंगे।

गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम की सदस्य निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के साथ हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह भी बुधवार को रांची पहुंचेंगे। दिल्ली से रांची विमान सेवा से रांची पहुंचने के बाद तीनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे। मुख्यमंत्री झारखंड की दोनों बेटियों को सम्मानित करेंगे। हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार ने बताया इन तीनों के रांची आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसके पहले एयरपोर्ट से ही सिमडेगा सड़क मार्ग से जानें की योजना थी, लेकिन अब कार्यक्रम फेरबदल कर दिया गया है।

इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलिंपिक हॉकी सेमीफाइनल में पहुंची। यहां भी अच्छा ग्रेट ब्रिटेन के साथ मुकाबले में भारतीय वूमेन ब्रिगेड ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि ये मेडल में तब्दील नहीं हो सका और टीम 3-4 से यह मुकाबला हार गई। लेकिन जिस तरह महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेला। हर खेलप्रेमी उसके कायल हो गए। लेकिन आखिरी वक्त टीम जीत के करीब पहुंचकर भी इसे हासिल करने से चूक गए।

सेमीफाइनल मुकाबले में कमेंटेटर ने सलीमा की इस पाकिस्तानी खिलाड़ी से की थी तुलना

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का सफर बिना पदक के भले ही थम गया। लेकिन उनके प्रदर्शन के सभी मुरीद हो गए। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम भले ही हार गई है। लेकिन झारखंड की बेटी सलीमा टेटे की तेजी और चपलता को देखते हुए कमेंटेटर को भी उनकी तारीफ करनी पड़ी। खेल के दौरान उनकी तेजी को देखते हुए कमेंटेटर ने उनकी तुलना पाकिस्तान के वेटरन ने उसकी तुलना पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहबाज अहमद से कर दी। शाहबाज भी अपनी गति और चपलता के लिए प्रसिद्ध थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *