Nirbhik Nazar

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के इन 33 अफसरों को मिलेगा वीरता के लिए पुलिस पदक

रांची: झारखंड पुलिस के 33 अफसरों कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी 33 अफसरों कर्मियों की सूची जारी की और निर्देश दिया कि वह 12 अगस्त को रांची के एसएसपी को रिपोर्ट करें। ऐसा इसलिए ताकि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पूर्वाभ्यास किया जा सके। उन्हें निर्धारित ड्रेस में उपस्थित होने के लिए आदेश जारी किया गया। ज्ञात हो क‍ि सरकार की ओर से विशिष्‍ट सेवा देने वाले पुलिस अधिकारियों को हर वर्ष सम्‍मानित किया जाता है। इसमें अलग अलग समय पर उल्‍लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों से लेकर पुलिस के जवान तक शामिल होते हैं। सब अपनी पोशाक में यह सम्‍मान ग्रहण करते हैं।

इन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री के हाथों वीरता के लिए पुलिस पदक

– एएसआई अवधेश कुमार झा (चतरा), शहीद हवलदार ओम प्रकाश चौरसिया (चतरा), सिपाही अनुज कुमार सिंह (चतरा), सिपाही जय प्रकाश सिंह (चतरा), सिपाही सचिन्द्र कुमार (चतरा), चालक सिपाही मदन प्रसाद यादव (चतरा), एएसपी अभियान अरुण कुमार सिंह (पलामू), सिपाही रंजीत कुमार (पलामू), सिपाही बलराम दास (पलामू), डीएसपी सह असाल्ट ग्रुप कमांडर धर्मेंद्र कुमार सिंह (झारखंड जगुआर), एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी (लातेहार), दारोगा आलोक कुमार दुबे (लातेहार), सिपाही प्रमोद यादव (लातेहार), हवलदार मनोज कुमार (झारखंड जगुआर), डीएसपी सह असाल्ट ग्रुप कमांडर ब्रजेश कुमार यादव (झारखंड जगुआर), दारोगा जॉन मुर्मू (सिमडेगा), दारोगा बिहारी मरांडी (झारखंड जगुआर), हवलदार राधे श्याम प्रसाद (झारखंड जगुआर), सिपाही रितुल कुमार (झारखंड जगुआर), सिपाही रिंकू कुमार यादव (झारखंड जगुआर), सिपाही जीवन किस्पोट्टा (झारखंड जगुआर), सिपाही गुण बहादुर थापा (झारखंड जगुआर), इंस्पेक्टर अरुण कुमार (झारखंड जगुआर), दारोगा सनोज कुमार चौधरी (लातेहार), एएसआइ अभिशेष कुमार (झारखंड जगुआर), सिपाही मनीष रजवार (लातेहार), सिपाही अनोज कुमार ओझा (लातेहार), सिपाही नरेश तिग्गा (लातेहार), सिपाही इंद्रजीत तिवारी (झारखंड जगुआर) सिपाही श्याम नंद प्रसाद गुप्ता (झारखंड जगुआर) सिपाही छोटू यादव (झारखंड जगुआर), सिपाही मिथुन कुमार रवि (झारखंड जगुआर), सिपाही मनोज कुमार बाउरी (झारखंड जगुआर)।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *