Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में 15 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में 15 अगस्त के दिन बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में बारिश स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने पर्वतीय एवं मैदानी जिलों में कहीं-कहीं तीव्र और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पांच दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बौछारें और कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जबिक, 13, 14 और 15 अगस्त को भी कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, दून में भी 15 अगस्त तक बारिश के दो से तीन दौर तक चल सकते हैं। बाकी समय आसमान बादलों से आच्छादित रहेगा। वहीं बुधवार को दून में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24 तक रहा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *