Nirbhik Nazar

कीर्ति नगर जन कल्याण समिति ने कोरोना काल में रक्तदान करने वालों को किया सम्मानित

देवप्रयाग:  कीर्ति नगर जन कल्याण समिति द्वारा नगर पालिका परिषद के सभागार में कोरोना काल के दौरान रक्तदान करने वाले 40 लोगों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने बताया कि करो ना कॉल में लोग जब अपने घरों में कैद थे उस दौरान समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया जिसमें 40 लोगों ने भाग लिया और जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध करवाया इसी को लेकर आज सम्मान समारोह आयोजित किया गया उन्होंने कहा कि समिति आगे भी लगातार इस प्रकार के कार्य करती रहेगी और आप लोगों का सहयोग करती रहेगी।

वही नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि समिति द्वारा किए गए कार्य सराहनीय है उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा समिति को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया है और समय-समय पर नगर पालिका समिति को सहयोग   करने का भी  भरोसा दिया इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, मनीष गोनियल, सीता पंवार, बिजेंद्र पुंडीर, शूरवीर भंडारी, सचिव अजय भंडारी, अनिता पुंडीर, चंद्रकला सयाना, बिजेंद्र भंडारी, नरेंद्र पडियार, कीर्ति कंडारी, रविन्द्र कंडारी, रंजीत चौहान, सोभन मेहरा, देवेंद्र बर्तवाल,   आदि लोग उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *