Nirbhik Nazar

कांग्रेस ही कर सकती है प्रदेश का विकास – प्रीतम सिंह

विकासनगर: नेता प्रतिपक्ष और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह का त्यूनी में भव्य स्वागत किया गया। गेट बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जुलूस भी निकाला। कांग्रेस और प्रीतम सिंह के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही प्रदेश और देश का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को जुमलेबाजों की सरकार बताया। कहा कि केंद्र की गलत नीतियों का खामियाजा हर वर्ग के लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय किशोर, युवा नेता अभिषेक चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, ब्लॉक प्रमुख निधि राणा, ब्लॉक अध्यक्ष लायक राम शर्मा, जिला महामंत्री बलबीर चौहान, कांग्रेस प्रवक्ता कमल चौहान, आदित्य पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह चौहान, अमित डोभाल, भागी राम डोभाल, इंदराम डोभाल, दुर्गा प्रसाद, बाबी चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य चमन डिमरी, यशपाल चौहान, बलबीर चौहान, लायक राम शोक्टा, राकेश शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीर रावत, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मनीष चौहान, शमशेर चौहान, जयपाल पवांर रिकूं पवांर, केडी सजवान आदि थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *