Nirbhik Nazar

मसूरी मे भू कानून पर आधारित गीत का विमोचन, गढ़वाली मे बनाया गया है गीत

मसूरी: लाइब्रेरी स्थित एक होटल के सभागार में भू कानून पर आधारित गढ़वाली गीत का विमोचन किया गया इस अवसर पर इस अवसर पर उत्तराखंड के लोक कलाकार मौजूद रहे निर्माता निर्देशक प्रदीप भंडारी ने बताया कि भू कानून पर यह पहला गढ़वाली गीत बनाया गया है जिसमें संगीत संजय कुमार एवं स्वर डॉक्टर सोनिया आनंद रावत के साथ ही उत्तराखंड के विभिन्न लोक कलाकारों ने इसमें अपना योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि भू कानून को लेकर लगातार आंदोलन तेज हो रहा है और इसको लेकर यह गीत उत्तराखंड वासियों में हूं कानून को लेकर जन जागरूकता के साथ ही जन आंदोलन को गति प्रदान करेगा उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में बाहरी लोगों द्वारा जमीनें खरीदी जा रही हैं और यहां के लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने इस पर कोई ठोस नीति नहीं बनाई है उन्होंने कहा कि यह गीत सरकार को जगाने का काम भी करेगा और जिस प्रकार से उत्तराखंड राज्य आंदोलन किया गया था उसी प्रकार से भू कानून को लेकर भी ऐसा ही बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है।

डॉक्टर सोनी आनंद रावत ने कहा कि यह बहुत सुंदर गीत बनाया गया है और यह गीत जनता को जागरूक करने में अहम योगदान निभाएगा। वही संगीतकार संजय कुमार ने कहा कि यह गीत बहुत ही सुंदर और गढ़वाल की सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर बनाया गया है जिसके लिए निर्माता निर्देशक प्रदीप भंडारी बधाई के पात्र हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि इस गीत के माध्यम से लोगों में जन जागरूकता आएगी और यह मील का पत्थर साबित होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *