Nirbhik Nazar

ननिहाल से छठ पूजा का प्रसाद लेकर पिकअप की छत पर सवार युवक के लौटने के दौरान हेड बैरियर से टकराया, हुई मौत

पुलवामा हमलाः अहमद पटेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाषण देने में अच्छी है पार्टी

#घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के बांदीपुर गांव का

#मृतक युवक कुदरा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव का, ननिहाल में छठ पूजा में शामिल होने गया था

भभुआ कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है।जहां छठ घाट से एक यूवक के पिकअप की छत पर सवार होकर लौटने के दौरान लोहे के हेड बैरियर से टकरा जाने से उसके माथे में गंभीर चोट लग गई। जिसके बाद लोगों द्वारा घायल युवक को रामगढ़ में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल युवक की गंभीर स्थित देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर दिया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के अकोढ़ी नदी पुल के पास बने हेड बैरियर के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक कुदरा थाना के भटवालिया गांव निवासी विजय सिंह का 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह बताया जाता है। जो लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में शामिल होने के लिए रामगढ़ थाना क्षेत्र के ननिहाल बांदीपुर गांव में गया था। जहां छठ पूजा में अर्घ्य देने के बाद छठ पूजा संपन्न हुआ तो वह शनिवार की सुबह प्रसाद लेकर पिकअप के छत पर सवार होकर वापस लौट रहा था।

इस दौरान रामगढ़ के अकोढ़ी में दुर्गावती नदी के पुल पर बने हेड बैरियर में टकरा गया। जिसमें उसके माथे में गंभीर चोट लग गयी। जिसके बाद लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए रामगढ में प्राथमिक उपचार कराने पहुँचे। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

जब घटना की सूचना पर ननिहाल के लोग पहुँच गए। उसे वाराणसी ले जाते समय बीच रास्ते में उसका दम टूट गया। घटना के बाद ननिहाल व उसके गांव पर कोहराम मच गया। एक तरफ जहां छठ पूजा को चारों तरफ खुशियां दिख रही थी। वही इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *