Nirbhik Nazar

ट्विटर इंडिया ने MD मनीष माहेश्वरी को हटाया, नई जिम्मेदारी के साथ अमेरिका भेजे गए

नई दिल्ली: ट्विटर इंडिया ने अपने MD मनीष माहेश्वरी को पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अमेरिका भेजा गया है। वहां उन्हें सीनियर डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वे नए मार्केट्स में रेवेन्यू, स्ट्रैटेजी एंड ऑपरेशंस का काम देखेंगे। भारत में मनीष के MD रहते ट्विटर कई विवादों में घिर गई थी। अब उनकी जिम्मेदारी कौन संभालेगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है। अमेरिका में माहेश्वरी ट्विटर के ग्लोबल स्ट्रैटेजी एंड ऑपरेशंस के सीनियर डायरेक्टर डिइत्रा मारा को रिपोर्ट करेंगे। ट्विटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव यू सासामोटो ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लिखा कि 2 साल से ज्यादा वक्त हमारे भारतीय कारोबार का लीड करने के लिए मनीष माहेश्वरी का शुक्रिया। अमेरिका में रहकर दुनिया भर के नए बाजारों के लिए रेवेन्यू स्ट्रैटेजी एंड ऑपरेशंस का जिम्मा संभालने की नई भूमिका के लिए उन्हें बधाई।

विवादों में घिर गए थे माहेश्वरी

गाजियाबाद की लोनी बॉर्डर पुलिस ने मनीष माहेश्वरी को ट्विटर पर सांप्रदायिक वीडियो पोस्ट होने के संबंध ने नोटिस जारी किया था। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुआ वीडियो एक बुजुर्ग मुस्लिम पर हमले का था। नोटिस में उन्हें निजी तौर पर पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस नोटिस को खारिज कर दिया था।

हिंदू देवी के अपमान के मामले में ट्विटर के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मनीष माहेश्वरी और ट्विटर हैंडल एथिस्ट रिपब्लिक के खिलाफ केस दर्ज किया था। एथिस्ट रिपब्लिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ टी शर्ट्स की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से एक टी-शर्ट पर देवी काली की तस्वीर बनी है।

एक के बाद एक ट्विटर पर दर्ज होते गए केस
1. देश का गलत झंडा दिखाने पर बुलंदशहर में मामला दर्ज किया गया।
2. इसी मामले में मध्य प्रदेश की साइबर सेल में केस दर्ज किया गया।
3. चाइल्ड पोर्नोग्राफिक कंटेंट के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने केस दर्ज किया।

कानून मंत्री का अकाउंट ब्लॉक करने पर बवाल

25 जून को ट्विटर ने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। इस एक्शन के पीछे ट्विटर ने अमेरिकी कॉपी राइट एक्ट का हवाला दिया था। बाद में ट्विटर ने चेतावनी देते हुए प्रसाद का हैंडल फिर से खोल दिया था। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और ट्विटर में टकराव सामने आया था।

ताजा विवाद राहुल गांधी से जुड़ा

रेप पीड़िता के परिवार की पहचान उजागर करने पर ट्विटर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। बाद में इसे लॉक कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस ने अपने 5 और सीनियर लीडर्स के ट्विटर अकाउंट लॉक किए जाने का दावा किया। इसके बाद ट्विटर विपक्ष के निशाने पर है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *