Nirbhik Nazar

देश के 22 राज्यों के 212 लोकसभा क्षेत्रों में निकलेगी भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, उत्तराखंड मे 16 अगस्त से

देहरादून: देश के 22 राज्यों के 212 लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा उत्तराखंड में 16 अगस्त से रामपुर तिराहा से शुरू होगी। केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट यात्रा में शिरकत करेंगे। प्रदेश में यह यात्रा करीब 375 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान 48 स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने संयोजकों की नियुक्ति भी कर दी है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को रामपुर तिराहा पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। 16 अगस्त को यात्रा मंगलौर, रुड़की, भगवानपुर होते हुए डाटकाली मंदिर पहुंचेगी। वहां पूजा-अर्चना के बाद यात्रा देहरादून जिले में प्रवेश करेगी। दून में धर्मपुर, कैंट, राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्रों से होकर यात्रा प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचेगी। डाटकाली मंदिर से कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी महानगर कार्यालय से यात्रा में जुड़ेंगे।

17 अगस्त को यात्रा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी, जिसमें कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत साथ रहेंगे। हरिद्धार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट और हरिद्वार में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार यात्रा से जुड़ेंगे। इसी दिन यात्रा काशीपुर पहुंचेगी। 18 अगस्त को यह गदरपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी पहुंचेगी। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व स्वामी यतीश्वरानंद यात्रा में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला को संयोजक और बलजीत सोनी, कुसुम कंडवाल, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट को सह संयोजक बनाया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *