देहरादून: स्वतन्त्रता दिवस देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। जगह-जगह- प्रभात फेरी और मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। सीएम धामी पुलिस कर्मियों, खिलाड़ियों, कोरोना योद्धाओं और प्रबुद्ध नागरिकों को भी सम्मानित करेंगे।
‘एक दौड़ देश के नाम‘ का सीएम ने किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश होने पर पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘एक दौड़ देश के नाम’ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भारत की आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक खजान दास और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
सीएम आवास में ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्धन, अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
बता दें, परेड मैदान में इस वर्ष स्मार्ट सिटी का कार्य प्रगति में होने के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में इस बार बेहद सीमित संख्या में गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसकी अधिकतम सीमा 200 तय की गई है। सम्मानित होने वालों को आरटीपीसीआर टेस्ट कराना जरूरी रखा गया है। केवल कोरेाना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके व्यक्तियों को इससे छूट दी गई है। सभी जिला मुख्यालयों व कार्यालयों में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण
स्वतंत्रता दिवस पर तड़के रुड़की शहर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी नगर निगम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सिविल लाइंस चंद्रशेखर चौक पर पहुंची यहां पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने अपने विचार रखे। इससे पूर्व शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रगान के बाद सभा संपन्न हुई। इस निगम पर ही सम्पन्न हुई।

डोईवाला में भाजयुमो की देश के नाम दौड़
डोईवाला आसपास क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। भानियावाला में युवा मोर्चा ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसे पूर्व मुख्यमंत्री व डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सरकारी स्कूल के बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रानीपोखरी थालो भोगपुर दूधली जौलीग्रांट आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। डोईवाला तहसील ब्लॉक कोतवाली चीनी मिल मुख्यालय आदि में भी ध्वजारोहण की तैयारियां की जा रही है