Nirbhik Nazar

16 अगस्त से खुल रहे हैं उत्तराखंड मे छठी से आठवीं तक के स्कूल, एसओपी का करना होगा पालन  

हल्द्वानी :  कोरोना की दूसरी लहर के बाद छठी से आठवीं कक्षाओं के स्कूल सोमवार से खुलने जा रहे हैं। करीब चार माह से ज्यादा वक्त से स्कूलों से दूर बच्चों को कक्षाएं शुरू होने का इंतजार है। हालांकि कोरोना का डर अभी बना हुआ है। शिक्षा विभाग ने कोविड नियमों के तहत कक्षाओं का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।  नैनीताल जिले में 217 सरकारी जूनियर हाईस्कूल हैं। इनमें 22 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूलों के संचालन को लेकर विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। एसओपी में साफ किया गया है कि बच्चों को स्कूल आने के लिए स्कूल प्रबंधन व विद्यालय समिति की ओर से बाध्य नहीं किया जाएगा।

विद्यालय खोलने के लिए प्रमुख निर्देश 

-विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं करेंगे

-बच्चे स्कूल भेजने को अभिभावकों की सहमति जरूरी

-अधिक छात्र संख्या होने पर स्कूल दो पाली में चलेंगे

-ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प देना होगा

-जर्जर कक्षों में बच्चों को नहीं बैठाया जाएगा

-कोविड को देखते हुए विद्यालय एक नोडल नियुक्ति करेंगे

-कक्षा एक से पांच के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाना होगा

-प्रार्थना सभा, बाल सभा, खेल, संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे

-शिक्षण शुल्क के अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा

-कक्षाएं एक दिन में केवल तीन घंटे चलेगी

एसओपी का पालन न होने पर करें शिकायत 

कोविड नियमों का पालन कराने में किसी तरह की अनियमितता होती है तो अभिभावक शिकायत कर सकते हैं। निदेशालय के टोल फ्री नंबर 18001804132, जिला स्तर पर 9411538855 व हल्द्वानी ब्लॉक स्तर पर 9720438310 पर शिकायत कर सकते हैं।

पब्लिक स्कूल में फिलहाल छोटी कक्षाएं नहीं 

शहर के अधिकांश पब्लिक स्कूल अभी बंद हैं। हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने 18 अगस्त से कक्षा नौवीं से 12वीं की कक्षाओं को संचालित करने का फैसला लिया है। हालांकि शहर के चार-पांच स्कूल नौ अगस्त से खुल चुके हैं। कक्षा छह से आठवीं के निजी स्कूल कब खुलेंगे, इसको लेकर अभी फैसला नहीं लिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *