Nirbhik Nazar

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पांच करोड़ की मानहानि का नोटिस

देहारादून: महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पांच करोड़ रुपए की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। साहू ने गोदियाल से एक सप्ताह के अंदर माफी मांगने को भी कहा है। बरेली में चल रहे हत्या के मुकदमें में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान से नाराज रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने अपने वकील के जरिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुसार मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद गणेश गोदियाल ने इस प्रकरण पर मीडिया में बयानबाजी की।

साथ ही अल्मोड़ा में कांग्रेस नेताओं राजेंद्र बराकोटी, मनोज तिवारी, प्रकाश जोशी, ताराचंद जोशी, पूरण रौतेला और निर्मल सिंह रावत ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले में रेखा आर्य और साहू पर आरोप लगाए। साहू के अनुसार कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से उनकी सार्वजनिक छवि खराब हुई है। जबकि वो खुद भाजपा के नेता हैं और उनकी पत्नी भी उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री है। कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से आगामी विधानसभा चुनाव में रेखा आर्य की छवि भी खराब करने की कोशिश की गई। इसलिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है। गोदियाल को उक्त नोटिस मेल के साथ ही, वॉट‌्सएप पर भी भेजा गया है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *