Nirbhik Nazar

‘झारखंड में लगेगी किसान पाठशाला’, जानिये स्वतंत्रता दिवस पर क्या-क्या बोले CM हेमंत सोरेन

रांची: आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मोरहाबादी मैदान में झंडारोहण किया। वहीँ इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान झंडारोहण के बाद CM हेमंत सोरेन ने कहा, ‘उनकी सरकार झारखंड वासियों को उनका हक दिलाने के लिए वचनबद्ध है। राज्य के तृतीय पदों पर नियुक्ति के लिए यहां के शैक्षणिक संस्थानों से दसवीं या 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को इससे मुक्त रखा गया है।’ इसी के साथ उन्होने कहा, ‘ओलिंपिक खेलों में भाग लेनेवाले खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये का प्रविधान। स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतने पर क्रमशः दो करोड़, एक करोड़ तथा 50 लाख दिए जाएंगे।

झारखंड के जीडीपी में कृषि के योगदान को 12 प्रतिशत करने का राज्य सरकार ने लक्ष्य रखा है।’

आगे उन्होने यह भी कहा, ‘झारखंड जनजातीय विश्वविद्यालय तथा झारखंड खुला विश्वविद्यालय शीघ्र। 1.28 लाख विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसके लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कोरोना का खतरा टला नहीं है। सावधानी बरतें। कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। राज्य के लोगों को टीकाकरण में कोई परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्यवासी शीघ्र अपना और अपने परिजनों का टीकाकरण कराएं।’

इसी के साथ उन्होने कहा, ‘इस वर्ष लगभग 16 लाख ग्रामीण परिवारों को पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।’ आप सभी जानते ही होंगे कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर और समारोह स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहाँ मौके पर पदाधिकारियों ने तैयारी का जायजा भी लिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *