Nirbhik Nazar

ट्रेक्टर पर बैठ सरकार को जवाब देगा युवा – राकेश टिकैत

किच्छा: किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा युवा ट्रेक्टर पर बैठ सरकार को जवाब देगा। वो खेत मे ट्रैक्टर चलता है तो सीमा पर टैंक भी चला दुश्मनों को जवाब देता है। मंडी परिसर में सभा को संबोधित किया। टिकैत ने कहा केंद्र सरकार कितना भी किसान आंदोलन को कुचलने के काम करे किसान झुकने वाला नही है।

किसान तीनो काले कानून वापस होने तक अपना आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने किसानों से कहा वह एकजुट होकर आंदोलन की आवाज बने। वह अपने खेत मे काम भी करे और दिल्ली से किसान संयुक्त मोर्चा की आवाज का भी ध्यान रखे। उन्होंने किसानों से 2022 में फसल के दाम दोगुने न किये जाने पर भाजपा के लोगो को घेर कर पूछने की तैयारी कर फसल के दाम दोगुने न दिए जाने पर खदेड़ने का आह्वान किया। पूर्व विधायक नारायण पाल की अगुवाई में टिकैत का शॉल ओढ़ कर सम्मान किया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *