Nirbhik Nazar

भाजपा की आशीर्वाद रैली को काले झंडे दिखाने के लिए किसान तैयार, पढ़ें पूरी खबर

रुड़की: भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद रैली को काले झंडे दिखाने के लिए विभिन्न स्थानों पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ता एकत्र होना शुरू हो गए हैं। नारसन में जहां भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एकत्र हो रहे हैं। वही, रुड़की के बेल्डा गांव में उत्तराखंड किसान मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ता एकजुट होना शुरू हो गए हैं। सुबह दस बजे मंगलौर मंडी पर किसान संयुक्त मोर्चा के के बैनर तले पंचायत होगी इसके बाद किसान यहां पर काले झंडे दिखाएंगे।

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आज

देश के 22 राज्यों के 212 लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा उत्तराखंड में 16 अगस्त से रामपुर तिराहा से शुरू होगी। केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट यात्रा में शिरकत करेंगे। प्रदेश में यह यात्रा करीब 375 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान 48 स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने संयोजकों की नियुक्ति भी कर दी है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को रामपुर तिराहा पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। 16 अगस्त को यात्रा मंगलौर, रुड़की, भगवानपुर होते हुए डाटकाली मंदिर पहुंचेगी। वहां पूजा-अर्चना के बाद यात्रा देहरादून जिले में प्रवेश करेगी। दून में धर्मपुर, कैंट, राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्रों से होकर यात्रा प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचेगी। डाटकाली मंदिर से कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी महानगर कार्यालय से यात्रा में जुड़ेंगे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *