Nirbhik Nazar

जानिये पूर्व सीएम हरीश रावत ने क्यों दी त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी बधाई?

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने टेक होम राशन के पक्ष में खड़ा होने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई दी है। अपने फेसबुक पेज पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि आपको याद होगा कि एक बार पहले भी बड़ी प्रभावी कोशिश हुई कि पुष्टाहार के क्षेत्र में काबिज एक बड़े नाम को हमारा पुष्टाहार दे दिया जाए।  उन्होंने लिखा है कि डोईवाला क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूह की अपील पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उस समय हस्तक्षेप कर कुछ उज्याडू बल्द और बकरियों की नाराजगी झेली थी, आज फिर से वो टेक होम राशन के पक्ष में आए हैं। अधिकारियों से कहलाया जा रहा है कि इसके लाभार्थियों की संख्या बहुत सीमित है। बहुत सीमित स्वयं सहायता समूह टेक होम राशन की स्कीम के साथ जुड़े हैं।


मैं कहना चाहता हूं कि महिला उद्यमिता की तरफ से एक दिया भी राह दिखाने के लिए काफी होता है, यहां तो कई दीपक हैं जिनकी जगमगाहट से महिलाओं में आशा का संचार हो रहा है। कुछ लोग तर्क दे रहे हैं कि इनमें अमुक-अमुक तत्वों की कमी है। देेश के प्रत्येक अनाज के अंदर किसी न किसी तत्व की कमी होती है, क्योंकि मिट्टी से वो तत्व आते हैं। हमारे यहां कि मिट्टी में कुछ ऐसे तत्वों की कमी है। जिनको दूसरे तरीके से सप्लीमेंट किया जा सकता है। उसके लिए आवश्यक नहीं है कि हम अपने घर अनाज खाना छोड़ दें। उसके लिए आवश्यक नहीं है कि हम अपनी गर्भवती बहनों, वृद्धा माताओं व बालकों को पुष्टाहार जो स्थानीय पदार्थों पर आधारित हों उसको देना छोड़ दें। पूर्व सीएम ने कहा कि इस षड्यंत्र में जितने लोग शामिल हैं, कांग्रेस सरकार आएगी तो उन सब षड्यंत्रकारियों का पर्दाफाश किया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *