Nirbhik Nazar

गोदियाल बोले, रेखा के मानहानि के नोटिस से डरने वाला नहीं, पढ़िये पूरी खबर…

देहरादून: मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की ओर से पांच करोड़ की मानहानि का मुकदमा करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें अभी नोटिस नहीं मिला है। वह उत्तराखंड के बेटे हैं। इसतरह के मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने पद की गरिमा का अतिक्रमण नहीं किया है। साथ ही यह भी कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है।

ये है पूरा मामला

महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पांच करोड़ रुपए की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा था । साहू ने गोदियाल से एक सप्ताह के अंदर माफी मांगने को भी कहा था। बरेली में चल रहे हत्या के मुकदमें में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान से नाराज रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने अपने वकील के जरिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को लीगल नोटिस भेजा था । नोटिस के अनुसार मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद गणेश गोदियाल ने इस प्रकरण पर मीडिया में बयानबाजी की थी ।

साहू के अनुसार कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से उनकी सार्वजनिक छवि खराब हुई है। जबकि वो खुद भाजपा के नेता हैं और उनकी पत्नी भी उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री है। कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से आगामी विधानसभा चुनाव में रेखा आर्य की छवि भी खराब करने की कोशिश की गई। इसलिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा था । गोदियाल को उक्त नोटिस मेल के साथ ही, वॉट‌्सएप पर भी भेजा गया था।

 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *