Nirbhik Nazar

ऋषिकेश AIIMS मे निकली सरकारी नौकरी, देखिये किस पद के लिए मांगा गया है आवेदन

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 42 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में एमडी या एमएस की डिग्री होनी चाहिए.

AIIMS Recruitment 2021:  आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते है.

आवेदन फीस
सामान्य और ओबासी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपए आवेदन फीस देना होगा. वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए आवेदन फीस निर्धारित किया गया है.

AIIMS Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिेए किया जाएगा.

AIIMS Recruitment 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि – 9 अगस्त 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 8 सितंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – aiimsrishikesh.edu.in

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *