Nirbhik Nazar

चुनावी मोड मे उत्तराखंड की धामी सरकार, आठ IAS समेत 43 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिये कौन कहाँ गया…

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर से नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है. प्रशासन ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. आठ आईएएस समेत 43 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इन तबादलों में सरकार ने चार विभागीय सचिवों से निदेशक का पदभार हटाते हुए प्रशासकीय व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया है.

आईएएस समेत 43 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

मंगलवार देर रात शासन द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिकर सचिव नितेश कुमार झा से निदेशक पंचायत राज का पदभार वापस लिया गया है. सचिव राधिका झा को निवेश आयुक्त, नई दिल्ली की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. नितेश कुमार झा से निदेशक पंचायती राज हटाया गया राधिका झा को निवेश आयुक्त नई दिल्ली बनाया गया है. एसए मुरुगेशन को सचिव ग्रामीण विकास बनाया गया है. हरीश चंद्र सेमवाल से निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना का जिम्मा वापस लिया गया है. विनोद कुमार सुमन से निदेशक शहरी विकास का पदभार वापस लिया गया है. विजय कुमार यादव से निदेशक कौशल विकास प्रशिक्षण की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है.

अपर सचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव को अपर सचिव नियोजन का अतिरिक्त पदभार दिया गया है. नितिन सिंह भदौरिया से अपर सचिव पंचायती राज  की जिम्मेदारी वापस ली गई है.अपर सचिव उदय राज से पेयजल तथा निदेशक सजन वापस लिया गया है.प्रशांत कुमार आर्य से अपर सचिव श्रम महिला सशक्तिकरण व बाल विकास की जिम्मेदारी दी वापस लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी बनाया गया है. अपर सचिव झरना कमठान से अपर सचिव तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी वापस ली गई है. मायावती ढकरियाल को अपर सचिव ग्रामीण निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार का जिम्मा दिया गया है.

क्षेत्रीय खाद्ध नियंत्रक कुमाऊं ललित मोहन रयाल को निदेशक शहरी विकास बनाया गया है, उनसे मौजूदा पदभार वापस लिया गया है. संजय कुमार को श्रम आयुक्त हल्द्वानी के पद पर तैनाती दी गई है. मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव पेयजल का जिम्मा दिया गया है. रुचि तिवारी को निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना की जिम्मेदारी दी गई है. विनोद गिरी गोस्वामी को निदेशक कौशल विकास प्रशिक्षण हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई. प्रकाश चंद को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी दी गई है. भगत किशोर मिश्रा को अपर सचिव महिला सशक्तिकरण व बाल विकास का प्रभार दिया गया है.

अधिशासी निदेशक श्रीष कुमार को अपर सचिव श्रम की जिम्मेदारी दी गई है. बंसीलाल राणा को संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल मंडल बनाया गया है. नरेंद्र सिंह को अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल बनाया गया है. हरक सिंह रावत को अपर सचिव शहरी विकास की जिम्मेदारी दी गई है. वीएल फिर माल को निदेशक दुग्ध विकास का जिम्मा मिला है.चंद्र सिंह धर्मशक्तु को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है. जीवन सिंह नगर निहाल को संभागीय खाद्य नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई है. ललित नारायण मिश्रा को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर बनाया गया है. विप्रा त्रिवेदी को सामान्य प्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम बनाया गया है. शिव कुमार बरनवाल को अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है. रामजी शरण शर्मा को अपर जिलाधिकारी टिहरी बनाया गया है. इला गिरी को अपर जिलाधिकारी पौड़ी बनाया गया है मोहम्मद नासिर को उपायुक्त राजस्व परिषद की जिम्मेदारी दी गई है. कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी नैनीताल का जिम्मा दिया गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *