Nirbhik Nazar

ऐसे बैनर पूरे शहर में लगे हैं जो मेयर को दिखाई नहीं दे रहे सिर्फ AAP पार्टी के ही बैनर दिखाई दे रहे हैं – AAP प्रदेश प्रवक्ता

देहरादून: आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने नगर निगम द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी को नोटिस दिए जाने की बात पर तीखी प्रतिक्रिया दी।  उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी की एक हुंकार से बीजेपी की सियासी जमीन हिल गई है। रविन्द्र सिंह आनंद ने कहा कि मेयर गामा जी  बदले की भावना से काम कर रहे है,ं जबकि वह स्वयं एक स्थापित नेता है । श्री आनंद ने कहा कि उनको यह समझना चाहिए की राजनीति बदले की भावना से नहीं अपितु सहयोग से की जाती है । उन्होंने कहा कि खुद मेयर गामा जी के अनाधिकृत पोस्टर बैनर पूरे शहर में लगते रहते हैं फिर वह किस प्रकार दूसरे पर कार्रवाई कर सकते हैं।

रविन्द्र आनंद ने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी को किसी प्रकार का कोई नोटिस दिया जाता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बीजेपी के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की मारपीट कर चुके हैं, जिसका उदाहरण उन्होंने हरिद्वार का दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी यह समझ चुकी है कि अब उत्तराखंड की जनता उनके जुमलो में नहीं आने वाली और इस बार आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने की जा रही है। इसी की बौखलाहट से आम आदमी पार्टी के पोस्टर बैनर इत्यादि दुर्भावना से हटाए जा रहे हैं।

अंत में उन्होंने कहा कि अभी 2 दिन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट जी के स्वागत कार्यक्रम के लिए पूरे शहर में होर्डिंग पोस्टर लगाए गए एवं जगह-जगह स्टॉल लगाकर के शहर को गंदा किया गया एवं ट्रैफिक बाधित रखा गया तब मेयर गामा जी ने क्यों संज्ञान नहीं लिया इसका मतलब साफ है कि बीजेपी के नेता आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रहे हैं और जानबूझकर बदले की भावना से काम कर रहे हैं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *