Nirbhik Nazar

जो सपना 20 साल पहले उत्तराखंड की जनता ने देखा था उसके लिए युद्ध लड़ेगी AAP पार्टी – कर्नल कोठियाल

देहरादून: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के दावेदार कर्नल (सेवानिवृत्त ) अजय कोठियाल ने कहा कि जो सपना 20 साल पहले राज्य की जनता ने देखा था, उसके लिए आप पार्टी युद्ध लड़ेगी। उन्होंने इस युद्ध में जनता से उनका सहयोग मांगा है। उन्होंने इस कार्य को सफल बनाने के लिए प्रदेश के युवाओं और महिलाओं से भागीदारी की अपील की।

कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड नव निर्माण के कार्यों को लगातार जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की उत्तराखंड को अध्यात्म की राजधानी बनाने की घोषणा पर काम किया जाएगा।  कोठियाल ने ये भी कहा कि हिमालय सबको अपनी ओर खींचता है, जब भी लोगों को मौका मिलता है, वो यहां आते है। जब यहां आध्यात्मिक राजधानी बनेगी, उससे उत्तराखंड का नाम दुनिया भर में बढ़ेगा, इसके साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

पिछड़ी जातियों की पहचान कर ओबीसी में किया जाए शामिल

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि प्रदेश व देश की सेवाओं में उत्तराखंड के युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि आगामी 23 अगस्त से होने वाले विधान सभा सत्र में पर्वतीय आंचल में सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ी जातियों की पहचान कर उन्हें ओबीसी में शामिल किए जाने का संकल्प सर्वसम्मति से लाया जाए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अगर सत्ता में आती है या सरकार में भागेदारी होती है तो पलायन रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा की गुणवत्ता के साथ प्रत्येक जनपद में मिनी सिडकुल की स्थापना कर उस जनपद के युवाओं को उन्हीं के जनपद में रोजगार की व्यवस्था होगी। इस दौरान अनिल कुमार को सपा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *