Nirbhik Nazar

कैमूर: पति के साथ ड्यूटी ज्वाइन के जा रही महिला सिपाही बाइक पर गिरने से घायल, वाराणसी रेफर

...तो इस वजह से गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेजा था

भभुआ/कैमूर: सोमवार को भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव की महिला सिपाही अपने पति के साथ डयूटी ज्वाइन करने के लिए मोहनियां ट्रेन पकड़ने के लिए बाइक जा रही थी। इसी बीच भभुआ मोहनिया पथ पर सेमरिया के पास ब्रेकर पर बाइक उछल कर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें महिला सिपाही गिर कर घायल हो गयी।

महिला सिपाही को सिर में गंभीर चोट लगी है। जिसके बाद घायल महिला के सिपाही के पति व स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, घायल महिला सिपाही भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव के सतीश कुमार सिंह की पत्नी संगीता कुमारी बतायी जाती है।

जो अपने पति के साथ मुंगेर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए ट्रेन पकड़ने बाइक से मोहनियां जा रही थी। इसी बीच भभुआ मोहनियां पथ में सेमरिया गांव के पास ब्रेकर पर बाइक के उछलने से बाइक से गिर कर घायल हो गयी। जिसके बाद घायल महिला सिपाही को पति व लोगों द्वारा भभुआ सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *