Nirbhik Nazar

बिहार में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक बन सकेंगे सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर!

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर, गया, समस्तीपुर, नवादा, समेत राज्य के सभी जिलों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने कहा है की अब प्राइवेट स्कूल के शिक्षक भी सरकारी विद्यालयों में हेडमास्टर बन सकेंगे। खबर के अनुसार सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर के लिए अब बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा एग्जाम लिया जायेगा। इस एग्जाम में सरकारी स्कूलों के टीचर के साथ प्राइवेट स्कूलों के टीचर भी बैठ सकते हैं। इस एग्जाम में जो पास होगा उसे सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर बनाया जायेगा।

बता दें की सरकार इस सन्दर्भ में बिहार बीपीएससी को अधियाचना भेजेगी। बीपीएससी राज्य में 45 हजार 892 हेडमास्टरों की बहाली करेगा। इसको लेकर मंत्रीपरिषद की मंजूरी मिल गई हैं। बहुत जल्द इसके लिए नोटिश जारी किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 40 हजार 58 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक और 5334 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की जायेगी। प्राइवेट स्कूलों में 12 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक आवेदन कर सकेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *