Nirbhik Nazar

उत्तराखंड पहुंचे जे पी नड्डा, 20 और 21 अगस्त दो दिन करेंगे 11 बैठकों मे प्रतिभाग, ये है नड्डा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सरकार के मंत्रियों व प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत किया। काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए पहुंचे हुए थे। बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष के स्वागत को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। हरिद्वार और देहरादून जिले की सीमा पर स्थित एक होटल में पार्टी के कार्यक्रम होंगे। वहां पहुंचने से पूर्व नड्डा का जगह-जगह स्वागत किया गया।


इन बैठकों में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शिरकत करेंगे। दो दिन तक चलने वालीं इन बैठकों में 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। सांगठनिक बैठकों के अलावा नड्डा ‘सैनिकों का सम्मान और सैनिकों से संवाद’ और ‘संतों का आशीर्वाद’ इन दो कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

दो दिनों तक क्रमवार चलेंगी 11 बैठकें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सबसे पहले दोपहर 12 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे पर नड्डा संगठन से लेकर सरकार के मंत्रियों की अलग-अलग 11 बैठकों में शामिल होंगे। पहले दिन सबसे पहले प्रदेश पदाधिकारियों फिर सांसद और विधायकों के बाद कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। बैठकों के संयोजन के लिए नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कार्यक्रम शांतिकुंज के निकट होटल गॉडविन में होगा।

गुरुवार शाम पहुंचे प्रदेशभर से नेता

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर से भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि गुरुवार शाम को ही हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए थे। कुमाऊं और गढ़वाल के जिलों से कई नेता एवं जनप्रतिनिधि 19 अगस्त की शाम हरिद्वार पहुंच गए।

नड्डा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

20 अगस्त का कार्यक्रम

– 10.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे।
– 10.45 तक एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम।
– 11.55 कार्यक्रम स्थल हरिद्वार में पहुंचेंगे।
– 2.00-3.30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्रियों की बैठक।
– 3.30 से 3.45 तक सांसद व विधायकों की बैठक।
– 5.30 से 7 बजे तक मंत्रियों व समितियों की बैठक।
– 8.15 से 8.45 तक टोली बैठक।

20 अगस्त का कार्यक्रम
– 10.00 से 11.00 बजे रायवाला में पूर्व सैनिकों से संवाद व सैनिकों सम्मान।
– 2.00 से 3.30 बजे तक कोर ग्रुप की बैठक।
– 4.00 बजे से 5 बजे तक साधु संतों अभिनंदन व आशीर्वाद।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *