Nirbhik Nazar

झारखंड के स्कूलों में तीसरी से आठवीं के बच्चों का हर माह होगा मूल्यांकन, पढ़िये पूरी खबर

रांची. झारखंड की सोरेन सरकार ने सरकरीं स्कूलों के तीसरी से आठवीं के बच्चों का हर माह मूल्यांकन करने का फैसला लिया है. झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) के अनुसार ये हर माह डिजीटल माध्यम से किया जाएगा. हर माह की शुरुआत में स्कूलों में डिजिटल प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. स्कूल इन प्रश्न पत्रों की फोटो कॉपी महीने के पहले सप्ताह में छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को स्कूल बुला कर देंगे. छात्र सभी प्रश्नों से जवाब अपने घर पर बैठकर लिखेंगे और दूसरे सप्ताह में स्कूल के ड्रॉपबॉक्स में डाल देंगे.

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने सभी आरडीडीई, डीईओ और डीएसई को निर्देश जारी कर दिया है. जिसके लिए स्कूली शिक्षा और साक्षरता ने गाइडलाइंस जारी कर दी है. मूल्यांकन इस तरह से होगा कि सभी कॉपियां शिक्षक जांचकर अंक देंगे. जिसे शिक्षक तीसरे सप्ताह में वापस कर देंगे. अगर कोई प्रश्न का उत्तर गलत होता है तो शिक्षक उसका सही जवाब छात्रों को बतायेंगे जिससे छात्र अभ्यास कर सकें.

कोरोना को देखते हुए कुछ गाइड लाइन बनाई गई है. छात्र- छात्राओं व अभिभावकों को प्रश्न पत्र लेने कब आना है इसकी जानकारी स्कूल प्रश्न विभिन्न माध्यम से दे देगा. स्कूल आने पर कोरोना नियम का पूरी तरह पालन करना होगा. साथ ही जिस क्लास में बच्चे ज्यादा होंगे उन्हें बस सप्ताह एक दिन आना होगा. अगर बच्चे नही आ सकते तो अभिभावक आकर प्रश्न पत्र ले सकते है. प्रश्न पत्र पर होने वाला खर्चा स्कूल प्रशासन उठाएगा. साथ ही डॉक्टर शैलेश कुमार चौरसिया ने सभी तैयारी को सुचारू रूप से चलने के लिए दो-तीन कर्मियों की एक कमिटी बनाने को कहा है.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *