Nirbhik Nazar

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज विभागीय संविदा संघर्ष मोर्चे का विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज विभागीय संविधा संघर्ष मोर्चा ने अपनी माँगो को लेकर शुक्रवार को भी धरना जारी रखा। वहीं भारी बारिश के चलते कर्मचारियों के जोश में कमी नही दिखी। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में कार्यरत विभागीय संविधा कर्मचारियों ने शुक्रवार को दून मेडिकल कालेज की नई ओ पी डी के प्रांगण में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। उन्होने कहा कि 2016 में नये पदों पर नियमित भर्ती मानकों के अनुसार की गई थी परन्तु 5 वर्ष होने के पश्चात भी आज तक कर्मचारियों का समायोजन विभाग में नही किया गया है जिसके लिये इन कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

कर्मचारियों का कहना है कि विगत 5 वर्षों से ये अल्पतम वेतनमान में इसलिए कार्य कर रहे थे कि एक दिन इनका समायोजन विभाग में किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब सभी कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं उन्होने कहा कि अनेकों बार संस्थान, शासन-प्रशासन से भी इस सम्बंध में पत्राचार किया गया। किंतु किसी ने हमारी सुध नहीं ली। जबकि एक नियमितकर्मचारी की भर्ती प्रक्रिया का अनुकरण करते हुए ही हमारी भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न करायी गई है। वहीं कुछ दिन पूर्व जब चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इन पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया हेतु पद विज्ञापित किये गए तो ये कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर कार्यवाही को लेकर माननीय मंत्री हरक सिंह रावत से मुलाकात की मंत्री ने जल्द सकारात्मक कार्यवाही हेतु आस्वासन दिया है।

मोर्चा अध्य्क्ष गोविंद प्रसाद का कहना है कि जिन पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया की जा रही है हमारे पद उन से अलग है और 2015 से स्वीकृति है इन पदों पर हमारे समायोजन के उपरांत विज्ञापित पदों की संख्या उतनी ही रहेगी। उन्होने कहा कि  हम भर्ती प्रक्रिया का विरोध नही कर रहे है हमारी माँग है कि हमको हमारे पदों पर समायोजित किया जाये। उन्होने कहा कि जब तक हमारी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नही की जाती तब तक हमारा धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर मोर्चा अध्य्क्ष गोविंद प्रसाद, हिमानी, दिपक जायसवाल, सरस्वती, शिवानी, मनोज जोशी,  नीलम, सरोज, राकेश, आशीष, मंजीत, मोंटू, उत्तम, मुकेश, अंजलि आदि उपस्थि रहे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *