Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे सरकार रिपीट नहीं होने का मिथक तोड़ेगी भाजपा – अनिल बलूनी

हरिद्वार: अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार रिपीट नहीं होने का मिथक भाजपा इस बार तोड़ेगी। पार्टी विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सरकार और पार्टी संगठन के बीच रणनीति बनाने आए हैं। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दौरे भी प्रस्तावित हैं। शुक्रवार को भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे बलूनी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की दस्तक के सवाल पर बलूनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कभी वादे पूरे नहीं करते हैं। उत्तराखंड की जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। केजरीवाल दिल्ली में सीएए के पक्ष में एकतरफा बात करते थे। एक धर्म के आधार पर वोट मांगते हैं, लेकिन उत्तराखंड में 180 डिग्री पर आकर आध्यात्मिक राजधानी की बात करते हैं। पंजाब में वह दूसरी बात करते हैं। यही उनका असली चेहरा है। वह झूठी बयानबाजी बंद करें। देवभूमि में झूठ बोलने वालों को कड़ी सजा मिलती है। केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की घोषणा के सवाल पर अनिल बलूनी ने कहा कि दिल्ली में जितनी बिजली फ्री दी जाती है, उससे ज्यादा सरचार्ज वसूला जा रहा है।


उत्तराखंड में कांग्रेस और पूर्व सीएम हरीश रावत का जिक्र करते हुए बलूनी ने कहा कि कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है। कांग्रेस की मूल विचारधारा वाले ही उससे किनारा कर रहे हैं। उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को समर्थन करने वाली नहीं है। हरीश रावत पिछले चुनाव में दो सीटों पर हार गए। उत्तराखंड में उनका कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत बिना सत्ता के ऐसे तड़प रहे हैं, जैसे बिन पानी की मछली। रावत के 200 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी की घोषणा के सवाल पर बलूनी ने कहा कि ऐसा प्रयास पिछले चुनाव में भी कर चुके हैं। जितनी भी घोषणाएं कर लें, कांग्रेस को लाभ मिलने वाला नहीं है। बलूनी ने दावा किया कि 2022 के चुनाव में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर किसी दल के दोबारा सत्ता में वापसी नहीं करने का मिथक तोड़ेगी।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *