Nirbhik Nazar

कैमूर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में हथियार व बनाने वाले सामान के साथ 4 को पुलिस ने दबोचा

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भभुआ कैमूर। कैमूर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान हथियार खरीद कर आ रहे बाइक सवार तीन लोगों कोपुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। जिनके पास से हथियार भी बरामद हुआ। उनकी निशानदेही पर कैमूर पुलिस द्वारा एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करने में सफलता मिली है। पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र मेंं मिनी गन फैक्ट्री उद्भेदन के दौरान भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार एवं बनाने वाले सामान के साथ एक को गिरफ्तार किया है।

जिसमें बंदूक, 2 देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, 6 अर्ध निर्मित कट्टा, 2 खोखा, हथियार बनाने का समान सहित बाइक को बरामद किया गया है। कुल 4 गिरफ्तार आरोपियों में भभुआ थाना क्षेत्र के नराव गांव के जालिम राम, अनिल खरवार, देवरजी कला गांव के संजय खरवार व चैनपुर थाना क्षेत्र के तेनौरा गांव के रामदुलार शर्मा शामिल है। इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने चैनपुर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

पुलिस को धक्का मार कर भागे तो खदेड़ कर तीन बाइक सवार को पकड़ा
कैमूर एसपी ने बताया कि चैनपुर पुुुलिस द्वारा ख़रीगांवा मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच बाइक पर सवार तीन लोग आ रहे थे। जब पुलिस उन्हें रोकना चाह रही थी लेकिन बाइक सवार तीनो लोग पुलिस को धक्का देते हुए फरार हो गए।लेकिन पुलिस ने बाइक सवार तीनों लोगों का पीछा करते हुए भुवालपुर गांव के पास से घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिनका पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। 

तेनौरा गांव में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन जब पुलिस द्वारा कड़ाई से उनसे पूछताछ किया गया तो बताया कि तेनौरा गांव के रामदुलार शर्मा के पास से हथियार को खरीद कर आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के निशानदेही पर उस गांव में पहुंच कर छापेमारी किया गया।जहां से भारी मात्रा में पुलिस ने निर्मित एवं अर्ध निर्मित हथियार एवं बनाने वाले सामान को जब्त करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। वही हथियार बनाने वाले रामदुलार शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

हथियार बनाने के लिए तीन बार जा चुका है जेल एसपी ने बताया कि रामदुलार शर्मा हथियार बनाने के मामले में 1976 एक बार जेल जा चुका है। 1976 से अब तक हथियार बनाने के मामले में ही रामदुलार शर्मा 3 बार जेल जा चुका है। वही गिरफ्तार किये गए 3 और अपराधियों का भी अपराधिक इतिहास का पता चला है। पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेजा जायेगा। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *