हरिद्वार: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने रायवाला के वुड्स रिसोर्ट में पूर्व सैनिकों से संवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में शिरकत की। करीब साढ़े दस बजे जेपी नड्डा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पूर्व सैनिकों के संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले कि उत्तराखंड में कोई भी कार्यक्रम पूर्व सैनिकों के बिना अधूरा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसके हर गांव का आदमी भारतीय सेना में हैं। पूर्व सैनिक संगठन की ओर से जेपी नड्डा और अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड में कोई भी कार्यक्रम पूर्व सैनिकों के बिना अधूरा है।

वहीं, रायवाला में सम्मान कार्यक्रम के बाद जेपी नड्डा हरिद्वार में जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। दोपहर दो बजे कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष साधु-संतों के अभिनंदन और आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद शाम को वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा वापसी के लिए जमीनी मोर्चा सजाया जा रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार की सीमा पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अध्यापक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के आंकड़े गिनाए। सलाह दी कि इनको जुबान पर रखें और जनता के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार के जनहित के कार्यों की चर्चा करें। उन्होंने कहा कि आप नेता नहीं बल्कि जनता के विश्वास के कस्टोडियन (संरक्षक) हैं। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी में सम्मेलनों और बैठकों का दौर शुरू हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री और टोली बैठक में सीधे संवाद कर विधानसभा चुनाव में जीत का गुरुमंत्र दिया तो वहीं शाम को प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, सांसदों व संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की लड़ाई का रोड मैप का खाका साझा किया।
जेपी नड्डा ने कहा कि देवभूमि में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और सरकार बनाने का रास्ता धर्मनगरी से होकर निकलेगा। तर्क और आंकड़ों के साथ कैसे गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा के शासन की सभी अच्छाइयां बतानी है, टिप्स बताए। ताकि चुनाव के दौरान लोग किसी बहकावे में ना आएं।