Nirbhik Nazar

6 दिसंबर तक मेंटेनेंस कार्य को लेकर करमचट पावर हाउस से 7 घण्टे प्रतिदिन विद्युत आपूर्ति रहेगा बंद

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

#सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं रहेगा बिजली
रामपुर/कैमूर। धान की फसल कटाई होने के बाद एक बार फिर विद्युत विभाग विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कराने के कार्य में जुट गया है। जिसको लेकर अभी रामपुर प्रखंड में करमचट पावर हाउस के तहत जिन गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। उन गांवो में विद्युत विभाग द्वारा मेनटेनेंस कार्य को लेकर प्रतिदिन 7 घण्टे विद्युत आपूर्ति शुक्रवार से कटौती की जा रही है। जो आगामी एक सप्ताह तक 6 दिसंबर तक मेंटेनेंस को लेकर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा। करमचट पावर हाउस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुदरा से लेकर करमचट पावर हाउस के बीच 33 हजार केवीए तार को बदलने सहित मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है।

जिसको लेकर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद की जा रही है। जिसके बाद फिर विद्युत आपूर्ति चालू की जा रही है। शुक्रवार से ही मेंटेनेंस का काम शुरू हुआ है। 7 घण्टो तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान विभागीय कार्यो को करने, लोगों के कार्यो में बिजली की जरूरत रहने पर कार्यो को करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि विगत जून माह से अगस्त माह तक बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य कराया गया था। लेकिन जो काम पूरा नहीं हो पाया था उसे अब फिर से पूरा किया जा रहा है। 

उपभोक्ता 10 बजे से पहले बिजली से संबंधित कर ले काम बिजली विभाग द्वारा जो मेंटेनेंस को लेकर 7 घण्टे तक बिजली आपूर्ति काटी जा रहे है तो इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी करना पड़ रहा है। लेकिन विभागीय पदाधिकारियों का कहना है कि बिजली मेंटेनेंस का काम भी जरूरी है। जिसको सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मेंटेनेंस को लेकर बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है। इस दौरान सुबह 10 बजे से पहले उपभोक्ता अपने घर में पानी सहित अन्य जरूरतें जो बिजली से होने वाली है उसे पूरा कर लें।

बोले एसडीओ –  वही इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि रामपुर प्रखंड में में कुदरा से करमचट पावर हाउस तक एक सप्ताह तक मेंटेनेंस कार्य चलने की संभावना है। जिसको लेकर विद्युत आपूर्ति 7 घण्टे बंद रहेगा। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद की जाती है। इसके बाद फिर चालू कर दी जाती है। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *