Nirbhik Nazar

“आप” का खौफ ? अब हरिद्वार मे ही जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, 23 अगस्त की शाम से शुरू होगी चिंतन बैठक !

देहरादून: साल 2022 में होने वाले निगम चुनावों की जमीन तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार में चिंतन बैठक करेगी। इस चिंतन बैठक में दिल्ली भाजपा की मुख्य टीम (कोर ग्रुप) के सभी सदस्य शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह बैठक 23 अगस्त की शाम से शुरू होगी और 24 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए पार्टी के सभी कोर समिति के सदस्यों को उपस्थित रहने के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि चिंतन बैठक में पार्टी प्रभारी बैजयंत पांडा, सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, विधायक विजेंद्र गुप्ता, पवन शर्मा और दिल्ली के सातों सांसद शामिल रहेंगे। बैठक में निगम से जुड़े वर्तमान मसलों पर चर्चा की जाएगी ताकि आगे सााल के होने वाले इन चुनाव में बहुमत पाया जा सके।

ज्ञात हो कि निगम के पूर्व चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी चेहरों में बदलाव किया था, जिसे पार्टी के सफल होने की वजह माना गया था। अब पार्टी के पुराने नेता चाहते हैं कि उनको इस बार के चुनाव में मौका दिया जाए ताकि  उनके रूके हुए राजनीतिक सफर की शुरुआत हो सके। इसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल है। यह भी इस बैठक का मुद्दा हो सकता है। वर्तमान में तीनों निगमों में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है लेकिन हाल ही में हुए उपचुनाव में पार्टी को खुद की सीट पर ही नुकसान उठाना पड़ा है। इस नुकसान के बाद पार्टी की चिंता अधिक बढ़ी है। पार्टी सूत्र मानते हैं कि निगम में हाल ही में हुए इन उप चुनाव के परिणाम पार्टी के लिए ठीक नहीं है। इन चुनाव में पांच में से चार सीटें आप पार्टी के खाते में गई है। इनमें एक ऐसी सीट भी शामिल थी, जिस पर आज तक पार्टी ने कभी नुकसान नहीं उठाया है।

इस नुकसान को ही आम आदमी पार्टी निगम के चुनावों का सेमीफाइनल बता रही है और दावा कर रही है कि इस बार के चुनाव में पार्टी का बहुमत बढ़ेगा और दिल्ली सरकार के बाद आप पार्टी निगम में भी कब्जा जमाएगी। हालांकि इस कोशिश को भी पार्टी के कुछ नेता सक्रिय त्रिकोणीय घमासान के बीच अपना ही फायद मान रहे है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *