Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे मार्कशीट से भी बनवा सकते हैं आप आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड, पढ़िये पूरी खबर…

देहरादून: उत्तराखंड में अब आधार कार्ड  और मार्कशीट जैसे दस्तावेजों से भी आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बन जाएंगे। स्टेट हेल्थ एजेंसी ने इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है। जल्द इस पर निर्णय की उम्मीद है। राज्य में आयुष्मान योजना के तहत हर परिवार को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज दिया जा रहा है। लेकिन राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जिनके आयुष्मान की शर्तों के कारण गोल्डन कार्ड नहीं बन रहा है। इस परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने अब योजना की शर्तों में बदलाव का निर्णय लिया है।

क्या हैं मौजूदा शर्तें : 

आयुष्मान योजना से जुड़ने के लिए अभी नाम एनएफएसए 2015-16 की सूची, एमएसबीवाई की पात्रता सूची, 2011 की सामाजिक आर्थिक गणना या मतदाता सूची में से किसी एक में होना चाहिए। इस परेशानी को देखते हुए स्टेट हेल्थ एजेंसी ने अब एक तो एनएफएसए की ताजा सूची सरकार से मांगी है। इसके अलावा लोगों को आधार कार्ड और मार्कशीट जैसे दस्तावेजों के आधार पर भी गोल्डन कार्ड देने का प्रस्ताव तैयार किया है।

30 लाख के करीब कार्ड बनने बाकी 

आयुष्मान के तहत कुल 70 लाख के करीब कार्ड बनने हैं, जिसमें से 40 लाख कार्ड बन चुके हैं। 30 लाख के करीब लोगों के कार्ड बनने हैं।

राज्य के कई क्षेत्रों से गोल्डन कार्ड बनाने में परेशानियों की शिकायत मिली थी। इन परेशानियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि राज्य के हर नागरिक का गोल्डन कार्ड बन जाए। सरकार का प्रयास है कि यदि कोई राज्य का नागरिक है तो उसे योजना के तहत निशुल्क इलाज दिया जाएगा। 

डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *