Nirbhik Nazar

चुनाव लड़ने के मद्देनजर आयु की कोई सीमा नहीं, हम पुरानों को संभालकर नए की खोज करते हैं – जेपी नड्डा

हरिद्वार: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा में चुनाव लड़ने के मद्देनजर आयु की कोई सीमा नहीं होती। हम पुरानों को संभालकर नए की खोज करते हैं। पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा नेतृत्व को तवज्जो दी है। दो दिन के उत्तराखंड प्रवास पर आए नड्डा ने दिल्ली रवाना से पहले मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हम बड़ी लकीर खींचते हैं। साथ ही यह भी देखते हैं कि नया चल सकेगा अथवा नहीं।

उत्तराखंड में साढ़े चार साल के वक्फे में प्रदेश सरकार में दो बार नेतृत्व परिवर्तन से जुड़े सवाल पर नड्डा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह अस्वीकार्य नहीं है। हम जवाबदेह सरकार देते हैं, जो जवाबदेह तरीके से चलती है। जनता यह सब समझती है कि भाजपा ही बेहतर ढंग से उसकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संबंध में कमेटी गठित कर दी है। उसकी सिफारिशों पर सरकार फैसला लेगी।

जनता से मांगेंगे विचार

राज्य में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस की ओर से मुफ्त बिजली के मसले को हवा दिए जाने से संबंधित प्रश्न पर नड्डा ने कहा कि हम जनता से उसकी आकांक्षाओं के बारे में पूछते हैं और फिर इन्हें पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि हम जनता से फिर विचार मांगेंगे और इस पर मंथन करेंगे।रात्रि प्रवास है बेहद महत्वपूर्णएक सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनता से संपर्क के लिहाज से जिलों व क्षेत्रों में रात्रि प्रवास से काफी बदलाव आता है। इस दौरान काफी कुछ जानने-समझने का मौका मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो सभी जिलों में प्रवास किया है। उन्होंने बताया कि सितंबर से उत्तराखंड में पार्टी पदाधिकारियों समेत अन्य नेताओं के रात्रि प्रवास कार्यक्रमों का रिकार्ड लिया जाएगा।

प्रजातंत्र में किसी को रोक नहीं सकते

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष का भाजपा के खिलाफ एकजुट होना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सबसे सशक्त पार्टी है। उप्र में सभी विपक्षी दल मिलकर लड़े थे, हश्र क्या हुआ सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में हम किसी को रोक नहीं सकते। हम इसे लेकर हमेशा तैयार होकर ही चलते हैं। छलकपट से राजनीति नहीं चलती कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से हिंदुत्व को तवज्जो दिए जाने संबंधी प्रश्न पर नड्डा ने कहा कि वह जनता को परिपक्व मानते हैं। जनता जानती है कि कौन कब मंदिर जाता है और कौन सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाता है। कौन हिंदुत्व की बात करता है और कौन राष्ट्रभक्त है। जनता ये सब जानती है। उन्होंने कहा कि छलकपट से राजनीति नहीं चलती।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *