Nirbhik Nazar

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, दवा लेकर जा रहा था घर

इरफान पठान का दावा, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

भभुआ कैमूर। रविवार की रात कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के चांदो रुईयां के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक चांदो रुईया गांव का बुधु बिंद का पुत्र रोहित बिंद बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार,मृतक युवक कुंज गांव से दवा लेकर आ रहा था। रात लगभग 9 बजे जैसे ही अपने गांव चांदो रुईयां के पास पहुंचा।

तब तक पीछे आ रही ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। जिसमें सड़क पर बाइक सवार युवक गिर गया।घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया। जहां डॉक्टरो ने जांचोपरांत घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर भभुआ विधानसभा के नव निर्वाचित राजद विधायक भरत बिंद भी सदर अस्पताल पहुँच कर घटना की जानकारी परिजनों से ली। भभुआ थाना की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुँच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *