Nirbhik Nazar

भाजपा ने उत्तराखंड व उत्तराखंडियत का किया अपमान, 3 सितंबर से खटीमा से निकलेगी परिवर्तन यात्रा – हरीश रावत

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो दिवसीय दौर से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कर्नल अजय कोठियाल को सीएम चेहरा घोषित कर रोड शो में निकाल गए। वहीं, प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अब तीन सितंबर से परिर्वतन रैली का आगाज कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सभी दिग्गज जुटेंगे। पूर्व सीएम व कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट के जरिये कहा कि साढ़े चार साल में भाजपा की सरकार ने उत्तराखंड व उत्तराखंडियत का अपमान किया है। और हम इसका पर्दाफाश करने जा रहे हैं। साथ ही लोगों से संवाद कर बताएंगे कि आगे का उत्तराखंड कैसा होगा। किस तरह कांग्रेस सत्ता में आने के बाद काम करेगी।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सड़क और सदन दोनों जगह पिछले साढ़े चार साल में कांग्रेस ने रचनात्मक और सूझबूझ वाले विपक्ष की भूमिका अदा की। जनता से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार को घेरने का हरसंभव प्रयास किया गया। तीन सितंबर को खटीमा के शहीद स्थल से परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। क्योंकि, परिवर्तन के लिए जनता के साथ हमें शहीदों का आशीर्वाद भी चाहिए।

सीएम के इलाके में फिर शक्ति प्रदर्शन

भाजपा ने खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी तो कांग्रेस ने उनके प्रतिद्धंद्धी भुवन खटीमा को कार्यकारी अध्यक्ष बना कद बढ़ाया। हाल में खटीमा में आयोजित रोड शो में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया था। वहीं, अब हरीश रावत समेत सभी दिग्गज फिर से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत खटीमा से करने जा रहे हैं। इसे लेकर ऊधमसिंह नगर से दून तक तैयारी व मॉनीटरिंग हो रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *