भभुआ कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही इस घटना में एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के सखवा गांव का है। मृतक सखवा गांव का छठु बिंद बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह रामाकांत बिंद अपने बकरी को बरहौली गांव निवासी लक्ष्मण राम के खेत के सामने बधार में बकरी को चरने के लिए बांध दिया था।
वही लक्ष्मण राम ने बकरी बांधने के लिए मना करने के साथ गाली गलौज कर चला गया। रामाकांत बिंद के भाई मृतक छठु बिंद सिवाना से धान का बोझा लेकर आ रहा था। इसी बीच लक्ष्मण राम सहित चार पांच लोगों ने छठु बिंद पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही छठु बिंद की मौत हो गयी। जब आसपास के लोगों ने देखा तो हल्ला किया तो परिजन पहुँचे तो दोनो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें लल्लू बिंद, रामाकांत बिंद, प्रमोद बिंद, संगीता देवी घायल हो गयी है।
घायल संगीत देवी मृतक छठु बिंद की पत्नी, प्रमोद बिंद बड़ा पुत्र बताया जाता हैं। घटना के बाद लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था।वही घटना की सूचना पर सदर अस्पताल भभुआ एसडीपीओ सुनीता कुमारी भी पुलिस बल के साथ पहुँचकर घायलों व परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।