Nirbhik Nazar

स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य, उत्तराखंड मे आज लगेगा 2 लाख लोगों को कोरोना टीका

देहरादून: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे कोविड टीकाकरण में आज सोमवार को नया रिकॉर्ड बनेगा। स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में दो लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। सबसे अधिक देहरादून जिले में एक लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। प्रदेश में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार व विभाग का विशेष जोर है। केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज उपलब्ध हो रही है। इसे देखते हुए सोमवार को पूरे प्रदेश में दो लाख लोगों को टीके लगाने की रणनीति बनाई गई है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि अकेले देहरादून जिले में एक लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाने के लिए कोविड पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया गया है, उनका टीकाकरण केंद्रों पर ही पंजीकरण कर वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नजदीकी बूथ पर जाकर वैक्सीन अवश्य लगाए।

एम्स में टीकाकरण महाअभियान आज से

एम्स ऋषिकेश में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत सोमवार से हो गई है। एम्स टीकाकरण केंद्र में महाअभियान को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। राज्य सरकार की ओर से सोमवार को राज्यभर के सभी केंद्रों पर कोविड टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया है।

एम्स टीकाकरण केंद्र के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियान सुबह नौ बजे से संचालित हो गया। संस्थान के आयुष भवन में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में इस दौरान 18 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिनभर चलने वाले टीकाकरण अभियान के लिए केंद्र में कोविशील्ड वैक्सीन की पांच हजार डोज उपलब्ध हैं। वैक्सीन लगाने के लिए 18 साल से अधिक आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति अपना आधार कार्ड दिखाकर टीका लगवा सकता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *