Nirbhik Nazar

बाइक से गिर कर पेट्रोल पंप कर्मी घायल, सीएचसी में हुआ इलाज

पुलवामा हमलाः अहमद पटेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाषण देने में अच्छी है पार्टी

भगवानपुर/कैमूर। भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर भभुआ पथ के राजपुर मोड़ के निकट स्थित ब्रह्म बाबा चबूतरे के पास  बाइक से गिरकर युवक घायल हो गया। घायल युवक कुदरा थाना क्षेत्र के हलवंता गांव निवासी ह्रृदया पटेल का पुत्र जितेंद्र पटेल बताया जाता है। जो किसान बंधु पेट्रोल पंप परमालपुर (भगवानपुर)  का कर्मी बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक बाइक से मंगलवार की तड़के सुबह भभुआ स्थित अपने रूम पर सब्जी पहुंचाने के लिए जा रहा था।

तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो से चकमा खाकर वह अपने बाइक सहित सड़क के किनारे जा गिरा। जिसमें वह घायल हो गया। जिसके बाद लोगों द्वारा घायल युवक के इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरो द्वारा इलाज किया गया। घटना में युवक का एक हाथ में फैक्चर हो गया है और उसके चेहरे पर भी कुछ चोट लगी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *