Nirbhik Nazar

उत्तराखंड परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ 2 सितंबर से करेगा पूर्ण कार्य बहिष्कार, ये है कारण

देहरादून: पदोन्नति समेत कई मांगों को लेकर उत्तराखंड परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने आंदोलन का एलान कर दिया है। पहले चरण में संघ पदाधिकारियों की ओर से 26 और 27 अगस्त को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरे चरण में 28 से लेकर 31 अगस्त तक दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया जाएगा।


इसके बावजूद सरकार, शासन और परिवहन मुख्यालय स्तर पर मांगों के संबंध में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो मिनिस्टीरियल संवर्ग के तमाम कर्मचारी एक और दो सितंबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार कर देंगे। पदाधिकारियों का कहना है कि मिनिस्टीरियल संवर्ग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति किए जाने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन पिछले साल से किसी भी पद पर पदोन्नति नहीं की गई। जबकि, संवर्ग के हर पद पर तमाम पद रिक्त हैं। कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं होने से उनमें घोर निराशा की स्थिति है। कहा कि इस संबंध में कई बार सरकार, शासन और परिवहन मुख्यालय पर प्रत्यावेदन भेजा गया, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। संघ कार्यकारिणी की बैठक में संरक्षक एनएस भंडारी, विनोद भट्ट, सुषमा चौधरी, संजीव मिश्रा, यशवीर सिंह बिष्ट, कुलदीप नेगी, ललित मठपाल, संजय तिवारी, दौलत पांडे, चारुचंद्र समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *