देहरादून: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने विज्ञापनों के लिए हमेशा विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। उन पर आरोप लगते रहे हैं कि वे विज्ञापनों पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाते हैं, जबकि जरूरतमंदों तक यह पैसा नहीं पहुंचता या लोगों को सरकारी की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। twitter पर शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली राहत राशि की देरी पर प्रसिद्ध शिक्षाविद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ देवेंद्र भसीन ने सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापनों के लिए पैसा है, शहीदों के लिए नहीं
प्रसिद्ध शिक्षाविद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ देवेंद्र भसीन ने twitter पर RTI की कॉपी पोस्ट करके सवाल उठाए गए हैं कि केजरीवाल ने जिस शहीदों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था, वो अभी तक नहीं मिला। प्रक्रिया प्रोसेस के नाम पर अटकी पड़ी है। भसीन ने लिखा है ‘शहीद’ के लिए नहीं? दिल्ली सरकार सार्वजनिक रूप से दावा कर रही है कि उसने पहले ही शहीदों को अनुग्रह राशि दी है, लेकिन RTI (Right to Information) से पता चलता है कि भुगतान अभी भी प्रक्रिया में है।
#केजरीवाल फिर कटघरे में!
दिल्ली की #केजरीवाल सरकार विज्ञापनों पर सैंकड़ों करोड़ रु खर्च कर रही है पर घोषणाओं व दावों के बावजूद शहीदों के परिवारों के लिए उसके पास पैसे नहीं है!यह आरोप नहीं RTI से मिली सूचना है।नीचे घोषणा व सच्चाई देखिए!#kejriwal जी जवाब दीजिए! #kejriwalExposed pic.twitter.com/AJkyTiXv3H— Dr. Devendra Bhasin (@DrDBhasin) August 23, 2021
जुलाई में 6 शहीदों के परिजनों को सहायता देने का किया था ऐलान
twitter पर जिस 6 शहीदों के नाम का जिक्र किया है, वे वायुसेना, दिल्ली पुलिस और सिविल डिफेंस (Air Force, Delhi Police and Civil Defense) से जुड़े हैं। केजरीवाल ने 19 जून को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के tweet को retweetकिया था। इसमें लिखा था-देश को बाहरी और भीतरी खतरों से बचाते हुए सुप्रीम शहादत देने वाले इन जांबाज़ों को मैं नमन करता हूं। दिल्ली सरकार इनके परिवारों को एक एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। हम इन परिवारों को कहना चाहते हैं – देश आपके साथ है, देश को आपके बेटे/बेटी पर गर्व है।
ऐलान का ट्वीट
दिल्ली सरकार ने आज देश के लिए क़ुर्बान होने वाले 6 शहीदों के परिवारों को एक एक करोड़ रु. की सहायता सम्मान राशि देने का निर्णय लिया. इसमें से 3 भारतीय वायु सेना से, 2 दिल्ली पुलिस से और एक सिविल डिफ़ेंस से थे.@ArvindKejriwal सरकार अपने बहादुर सेनानियों की शहादत को नमन करती है. pic.twitter.com/qVJqNNWKUy
— Manish Sisodia (@msisodia) June 19, 2021
कोरोना वॉरियर्स के लिए भी कर चुके हैं ऐसा ही ऐलान
दिल्ली सरकार कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले वॉरियर्स के परिजनों के लिए भी 1-1 करोड़ रुपए देने का ऐलान कर चुके हैं।