Nirbhik Nazar

आम आदमी पार्टी का चोरी हो गया बोर्ड देहारादून के मेयर पर आरोप..

देहरादून: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने मेयर सुनील उनियाल गामा पर लगाया होर्डिग, बोर्ड चुराने का अरोप। उन्होंने कहा कि मेयर सुनील उनियाल गामा बहुत ही निम्न स्तर की राजनीति कर रहे है।

रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के होर्डिंग नगर निगम द्वारा मेयर के इशारे पर निकाल कर अपने पास रख लिए गए और उसके बाद कैंट विधानसभा के सभी पार्षदों को वो होर्डिंग दिए गए। होर्डिंगस में मेयर ने अपनी फोटो लगवा कर के पूरे कैंट विधानसभा क्षेत्र में बिजली के खंबे आदि जगह लगवा दी है। साथ ही मेयर कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने के सपने देख रहे हैं। श्री आनंद ने कहा कि इस तरह से हल्की राजनीति कर के विपक्षी दलों के होर्डिंग बैनर हटवा कर के उसमे अपनी फोटो लगा कर अवैध तरीके से  पूरे कैंट विस क्षेत्र में लगाया गया है। इस तरह की राजनीति कर के मेयर ने मेयर  पद की गरिमा को खो दिया है।

आनंद ने आरोप लगाया कि पहले भी विवादों में रहे है। जिस तरह से उन्होंने बहुत कम समय में अपना तामझाम जोड़ा है उसको लेकर वे सुर्खियांे में बने रहते है और अपना बाहुबल दिखा कर आप के पोस्टर बैनरों को हटवा कर गलत तरीके से अपने फोटो लगवा कर कैंट विधानसभा में सभी जगह लगा रहे है। रविंद्र आनंद ने कहा कि मेयर सुनील उनिया गामा सत्ता में होने का फायदा उठा रहे है परंतु अपने पद की गरिमा को भी भूल रहे है। उन्होंने कहा कि वे चाहे जितनी भी ओछी राजनीति कर लें जनता इसका जवाब उनको चुनाव में देगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *