Nirbhik Nazar

देशी महुआ शराब के साथ चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भगवानपुर। भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव के पंचायत भवन के पास से पुलिस ने ढाई लीटर देशी महुआ शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया।जिन्हें मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया।

भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन अधौरा थाना क्षेत्र के कतरोढ गांव के भीम चेरो, बिहारी चेरो व सुरेंद्र चेरो व चौथा भगवानपुर थाना के देवसरना (हरिपुर) गांव निवासी गुड्डू मुसहर बताया जाता है।

जिसे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई किया गया है।गिरफ्तार सभी आरोपी कतरोढ़ गांव से शराब लाकर कसेर गांव में बेचने का अवैध धंधा किया करते थें। वही गुड्डू मुसहर के मेडिकल जांच में शराब पीने की भी पुष्टि हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *