Nirbhik Nazar

5 साल रोजगार दिवस मनाएगी कांग्रेस, देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भी होगा भंग बस सरकार बन जाये – गणेश गोदियाल

चमोली: जनपद चमोली भ्रमण के दौरान पहली बार कर्णप्रयाग पहुंचे नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार पांच साल रोजगार दिवस मनाएगी। यही नहीं, देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भी भंग किया जाएगा। प्रयाग लाज में कार्यकत्र्ताओं से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा आज लोग महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त हैं, लेकिन भाजपा सरकार को जनसरोकारों से कोई लेना देना नहीं है। पार्टी कार्यकत्र्ताओं को एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि पार्टी संगठन जिस किसी प्रत्याशी को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देगा तो उसे एकजुट होकर जिताना होगा। उन्होंने कहा आज कई दल 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कर गारंटी कार्ड बांटने में जुट गए हैं, लेकिन पूर्व सीएम हरीश रावत ने पहले ही पहाड़ में बिजली फ्री देने का नारा दिया था। कहा भाजपा सरकार ने जुमलेबाजी कर जनता के साथ धोखा किया है लेकिन अब क्षेत्र की जनता भाजपा की कथनी व करनी को जान चुकी है और परिवर्तन का भी मन बना चुकी है। उन्होंने कहा गंगा स्वच्छता के नाम पर भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपये पानी में बहा दिए।


इससे पहले कर्णप्रयाग पहुंचने पर गैरसैंण, थराली, नारायणबगड़ समेत विभिन्न स्थानों से आए कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। गोदियाल ने पौराणिक महत्व के ऐतिहासिक उमा देवी मंदिर पहुंचकर माथा टेका। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष गौचर सुनील पंवार, जिलाध्यक्ष कांग्रेस बिरेंद्र सिंह, विजयराम डिमरी, राजेंद्र सगाई, महेश खंडूड़ी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, बिरेंद्र मिगवाल, सुरेश बिष्ट, राधा देवी, राजेश्वरी देवी, सुभाष रावत, लक्ष्मण सिह, अजय किशोर, हरि सिह, राजा चौहान, रजत चमोली, हरीश सती, हरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *