भभुआ/कैमूर। दो दिनों से लापता एक बच्चे का शव उसके घर के बगल में कुआं से बरामद हुआ है. जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने बच्चे के शव को कुँए से निकाले जाने के बाद अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया.
दरअसल यह मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के दुबे के सरैया गांव का है. मृतक दुबे के सरैया गांव निवासी शिवपूजन पासवान के 9 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार बताया जाता है. मृतक के पिता ने बताया कि 2 दिसंबर को शाम 5 बजे बेटा घर से निकला तो वापस नहीं आया. जिसके बाद परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया.
लेकिन पता नहीं चल पाया तब इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को आवेदन के माध्यम से दिया गया था. आज शुक्रवार की सुबह में घर के बगल के उत्तर में कुआं से लापता मेरे बेटे का शव बरामद किया गया है. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भभुआ में कराया.