Nirbhik Nazar

डीएम हो तो ऐसा : देर रात राजधानी देहरादून में बादल फटने की सूचना पाकर बेचैन हो गए डीएम, रात मे ही किया निरीक्षण

देहरादून : राजधानी देहरादून के संतला देवी क्षेत्र में मंगलवार रात बादलों ने तबाही ला दी। यहां बादल फटने से बर्बादी का मंजर पसर गया। वहीं इससे पहले मंगलवार को दिनभर देहरादून में बारिश का दौर चल रहा था जो देर रात तक जारी रहा। बुधवार की सुबह भी देहरादून में तड़के बारिश हुई। फिलहाल हल्की बूंदाबांदी जारी है और बादल छाए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक संतला देवी क्षेत्र के खाबड़वाला में मंगलवार रात बादल फटने से घरों में कई फुट मलबा और कीचड़ भर गया। हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरी ओर, शहर में लगातार हो रही बारिश से रिस्पना और बिंदाल नदियां उफान पर आ गई। इससे दोनों नदियों के किनारे सैकड़ों घरों में पानी भर गया। साथ ही कई मकानों को खतरा भी पैदा हो गया।


साथ ही रास्ते में भी जगह-जगह मलबा आ गया है। वहीं, देर रात रिस्पना और बिंदाल नदियों में उफान के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक राजकुमार ने बताया कि कई लोगों के घरों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया है। नदी के तेज बहाव से कुछ घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवारों को सामुदायिक भवन में भेजने को कहा गया है। अधिकारियों को भी इसके संबंध में जानकारी दे दी गई है। वहीं देर रात तक नदियों का जलस्तर कम होना शुरू हो गया था, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तुरंत मुआवजा दिए जाने की मांग की।


कलेक्टर हो तो ऐसा वरना ना हो
कल देर रात अचानक अतिवृष्टि के कारण देहरादून के कई नदी नाले खा ले पानी से लबालब भर गए जिसके कारण देहरादून के कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है नुकसान की भरपाई और जानमाल के बचाव के लिए देर रात देहरादून के जिला अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया तूफानी बारिश में खुद मोर्चा संभालते हुए जिलाधिकारी आर राजेश कुमार जगह-जगह निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जिला प्रशासन की मदद से कई लोगों को मौके से निकाल लिया गया और जानमाल के नुकसान से बचाया गया जिलाधिकारी और राजेश कुमार को जैसे-जैसे सूचना मिलती रही जिलाधिकारी एक-एक करके मौके पर मदद के लिए लोगों को तैयार कर भेजते हैं जिलाधिकारी आर राजेश कुमार की सूझबूझ और नागरिक के साथ अच्छे संवाद के कारण कल काफी लोगों की जान बची है

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *