देहरादून: इंडियन आइडल 12 का खिताब जीतने वाले पवनदीप राजन पर तोहफों की बौछार हो रही हैं. 15 अगस्त को इंडियन आइडल के शानदार फिनाले में उन्हें 25 लाख रुपए की इनामी राशि और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार मिली थी. वहीं, अब उत्तराखंड सरकार ने भी उन्हें बड़ा इनाम दिया है.उत्तराखंड सरकार ने पवनदीप राजन को राज्य की कला, पर्यटन और संस्कृति का ब्रांड एंबेसडर में बनाया है. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. बता दें कि पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता सुरेश राजन कुमाऊं के मशहूर गायक हैं.