Nirbhik Nazar

पोस्टर विवाद: हमारे लोगों को बेवजह भेजा जा रहा है जेल, पकड़ना है तो मुझे पकड़ों, जमानत भी नहीं लूंगा – कर्नल कोठियाल

देहरादून: आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता और सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने पोस्टर विवाद में सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा गई कि हमारे लोगों को जानबूझ कर पकड़ कर जेल भेजा जा रहा है। कर्नल कोठियाल ने चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर पकड़ना है तो मुझे पकड़ों, मैं जेल जाने को तैयार हूं, जमानत भी नहीं लूंगा।

कर्नल कोठियाल ने बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर भी हमला बोला, कहा कि सरकार ने माना 65हज़ार उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिल भेजे गए हैं।पूरे प्रदेश में AAP के कार्यकर्ता घूम रहे हैं, हर जगह गलत बिल एक बड़ी समस्या के रूप में हैं। कर्नल कोठियाल ने आप की सरकार आते ही सबसे पहले पुराने गलत सभी बिल माफ करने 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने, 300 यूनिट प्रतिमाह हर परिवार को फ्री बिजली देने का भी वादा दोहराया। कर्नल कोठियाल ने गलत बिजली के बिलों के कई उदाहरण भी गिनाएं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *