Nirbhik Nazar

ट्रैक्टर की बैटरी चोरी मामले में देशी कट्टा व गोली के साथ तीन गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर की बैटरी बरामद

पुलवामा हमलाः अहमद पटेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाषण देने में अच्छी है पार्टी

भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार में कटरा के सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर की बैटरी गुरुवार की रात चोरी के मामले में भगवानपुर पुलिस को तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जिनकेेे पास से एक देसी कट्टा एक 12 बोर की गोली और चोरी किये गए दो ट्रैक्टर की बैटरी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार किये गए आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के निबिया गांव निवासी जयगोविद राम, मंटू कुमार व नरेश राम बताये जातेे है। इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी। 

यह भी पढ़े : खेत में हार्वेस्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, धान की चुन रही थी बालियां

पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई एसपी ने बताया कि इधर कुछ दिनों से कई थाना क्षेत्रों में खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आ रही थी। जिस पर नजर रखने के लिए भगवानपुर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि भगवानपुर बाजार में खड़ी ट्रैक्टर से कुछ लोग बैटरी चोरी कर रहे हैं। इस सूचना पर भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवानपुर बाजार स्थित खड़ी ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया।

हथियार के बल पर चोरी व लूट की घटना को देते थे अंजाम एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपित एक गिरोह बना कर हथियार के बल पर चोरी एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पूर्व में भी इन लोगों के द्वारा भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी किया गया था। इनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर की चोरी की बैटरी कसेर नहर स्थित अरहर के खेत से बरामद की गई है। उक्त तीनों आरोपियों ने अन्य बैटरी चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस की कार्रवाई से बच गयी एक व्यक्ति की जान
 गिरफ्तार आरोपी नरेश राम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पलका गांव में बहन के घर में भाई संजय राम के द्वारा मारपीट की गई थी। जिसकी हत्या करने की प्लान भी बना रहे थे। लेकिन पुलिस की वजह से पकड़े गए और यह प्लान फेेेल हो गया है। एसपी ने बताया कि  गिरफ्तार आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान से पता चलता है कि समय से पहले पुलिस की कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान भी बच गई है। पुलिस अभी उक्त तीनों आरोपियों के अपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है और पूछताछ करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

किसानों ने ली राहत की सांस वही पुलिस द्वारा इस कार्रवाई से जो किसान ट्रैक्टर के बैटरी चोरी होने से भयभीत रह रहे थे। उन्हें अब चोरों के गिरफ्तार हो जाने से राहत की सांस मिली है। क्योंकि इन दिनों खेती-बाड़ी का सीजन चल रहा है और किसान अपने ट्रैक्टर को या अन्य सामानों को बाहर ही रख देते हैं। ऐसे में चोरों को मौका मिल जाता है।उसका फायदा उठाने लगते हैं। लेकिन पुलिस की तत्काल एक्शन कार्रवाई लेने से आम जनमानस में काफी पुलिस के प्रति सम्मान बढ़ेगा। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *